जिन्दगी में कामयाब कैसे बनें

        जीवन में सफलता कैसे पाएं


 आज के समय में हर इंसान कामयाब बनना चाहता है, हर कोई कामयाबी हासिल करने के बारे में सोचता है, हर इंसान चाहता है कि मैं कामयाब बनू , लेकिन बहुत कम लोग जिंदगी में कामयाब बन पाते हैं , बाकी सभी को जिंदगी भर असफलता का सामना करना पड़ता है।  

         ऐसा क्यों होता है ? 

         क्यों हर वह व्यक्ति जो सोचता है कि मैं कामयाब बनू , वह कामयाब बन हो पाता ? 

            तो चलिए इन सवालों का जवाब मैं आपको एक शायरी के माध्यम से देना चाहूंगा =

              " सोचने से कहा मिलते है तमन्नाओं के शहर ,

                चलना भी जरूरी है मंजिल को पाने के लिए "

       शायद आप इस लाइन से समझ गए होंगे कामयाबी पाने के लिए मेहनत करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है , केवल सोचने से कुछ नहीं होता , सोचने से कभी कामयाबी नहीं मिलती । 


             तो आज इस आर्टिकल हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे कि,

  क्यों हम मेहनत करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते?

  क्यों हम बार-बार असफल हो जाते है?

  जिंदगी में सफलता कैसे प्राप्त करें?


 1. क्यों हम मेहनत करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते ?

    जब से हम पैदा हुए हैं तब से हमें यही सिखाया गया है कि, "कामयाबी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।" और पहले दिन से ही यह बात हमारे दिमाग में इस तरह घुसा दी जाती है कि हम सोचते हैं बस कड़ी मेहनत ही सब कुछ है। और काफी हद तक की है बाद सही है कि कड़ी मेहनत से कामयाबी प्राप्त की जा सकती है, लेकिन केवल कड़ी मेहनत से ही कुछ नहीं होता सही दिशा में कड़ी मेहनत करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। और कामयाबी hard work करने से नहीं smart work करने से मिलती है ।

      दुनिया में 90% लोग तो मेहनत ही गलत दिशा में करते हैं , उन्हें पता ही नहीं की उनका लक्ष्य क्या है, उनकी रूचि किस कार्य में है, वह जिंदगी में क्या बनना चाहते हैं। और यह लोग दुनिया की भेड़ चाल में शामिल हो जाते हैं और गलत दिशा में मेहनत करते हैं , जो हमे कभी कामयाबी नहीं दिला सकती । इसलिए जरूरी है कि खुद से सवाल करे कि मुझे जिंदगी में क्या बनना है । अपना लक्ष्य निर्धारित करें और सही दिशा में कड़ी मेहनत करे।  

      

           सही दिशा क्या है , और सही दिशा में कड़ी मेहनत कैसे करे यह जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े । 

2. क्यों हम बार-बार असफल हो जाते हैं ?

            असफलता जीवन का एक हिस्सा है और प्रत्येक वह इंसान जो कामयाब होना चाहता है उसे जीवन में बहुत ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, और उन्हीं चुनौतियों में से एक चुनौती है असफलता है ।

      जब हम असफल हो जाते हैं तो हम अपनी असफलता का दोष दूसरों को देते हैं। ( जैसे कि = मुझे पढ़ाने वाला टीचर अच्छा नहीं था, मेरे पास संसाधनों की कमी थी, मैं गरीब था , आदि ) लेकिन अपनी कमियां कभी नहीं देखते । अगर हम अपनी कमियों को छुपाने के बजाय ढुंढे , और उन कमियों / गलतियों को सुधारने की कोशिश करें तो हम कुछ बेहतर कर सकते हैं और अपनी मंजिल पा सकते हैं।


     एक बहुत ही सुन्दर लाइन से समझे


    असफलता यह बताती है कि सफलता का प्रयत्न पूरे मन से नहीं किया गया ।— श्रीरामशर्मा आचार्य

3. जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करें ? 

      पहली बात तो यह है कि , सफलता का कोई मंत्र / शार्टकट नहीं होता है।

         फिर भी आप सफलता पाने के लिए आप इन नियमो का पालन करे

        

       1. लक्ष्य निर्धारित करें

                 जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए यह बहुत ही जरूरी है कि हमारा एक लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए , ताकि मेहनत को एक निश्चित दिशा मिल सके, और हम सही दिशा में मेहनत कर कामयाबी पा सके।


        2. खुद को जानने का प्रयास करें

                    जीवन में 90% लोग तो इसी कारण असफल हो जाते हैं क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता की वह क्या करना चाहते हैं।

इसलिए मैंने कहा है कि " लक्ष्य निर्धारित करें " । 

       आप खुद को जानने का प्रयास करें कि आपकी रूचि किस कार्य में हैं , और आप अपनी रुचि के हिसाब से ही लक्ष्य निर्धारित करें ताकि आपकी मेहनत का फल आपको मिल सके ।  

    उदाहरण के तौर पर मान लिजिए कि आपकी रूचि व्यवसाय करने में है और आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं ,तो लगभग यह निश्चित है कि आप असफल ही होंगे और हीनता का शिकार होंगे , इसलिए हमेशा सही दिशा में मेहनत करें।

      3.अपने लक्ष्य पर फोकस करें

               कामयाब होने के लिए यह बहुत जरुरी है कि आप अपने लक्ष्य से न भटके । बार - बार लक्ष्य न बदले एक ही लक्ष्य की तरफ लगातार बढ़ते रहे , क्योंकि अगर एक बार ध्यान भटक गया तो आप अपने टारगेट से भटक जाऐगे । इसलिए सही दिशा में लगातार आगे बढ़ते रहिए ।

       4. सकारात्मक रहेंं

              जीवन में मंजिल पाने के लिए सकारात्मकता का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, इसलिए अपने आप को हमेशा सकारात्मक रखें खुद पर विश्वास ( आत्मविश्वास) बनाए रखें। खुद की तुलना ना दूसरों न करें ।  नकारात्मक लोगों से दूर रहें ।  केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान दे ।

        5. लोगों की बातों पर ध्यान न दें

‌                   आजकल लोग खुद की कमियां नहीं देखते और दूसरों की बुराई करना शुरु कर देते हैं , इसलिए लोगों की बातों पर ध्यान न दे और अपने काम पर फोकस रखें , क्योंकि लोगों का काम है कहना और आपका काम है करना , लोग तो तब भी कहेंगे जब आप कुछ नहीं करेंगे और तब भी  जब आप काम करेंगे , इसलिए फालतू की बातों पर ध्यान न देते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे।
                   


                          मैं यह प्रार्थना करता हूं कि आप जीवन में जरूर कामयाब बनो । आपके सभी सपने पुरे हो । और मुझे पुरा विश्वास है कि आप हमारे द्वारा बताए गए उपायों को अपने जीवन में लागू करेंगे तो आपको जरूर कामयाबी मिलेगी । धन्यवाद दोस्तों.....

      

                                                       - manpal suthar


                                      

टिप्पणियाँ