जिन्दगी में कामयाब कैसे बनें
जीवन में सफलता कैसे पाएं आज के समय में हर इंसान कामयाब बनना चाहता है, हर कोई कामयाबी हासिल करने के बारे में सोचता है, हर इंसान चाहता है कि मैं कामयाब बनू , लेकिन बहुत कम लोग जिंदगी में कामयाब बन पाते हैं , बाकी सभी को जिंदगी भर असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसा क्यों होता है ? क्यों हर वह व्यक्ति जो सोचता है कि मैं कामयाब बनू , वह कामयाब बन हो पाता ? तो चलिए इन सवालों का जवाब मैं आपको एक शायरी के माध्यम से देना चाहूंगा = " सोचने से कहा मिलते है तमन्नाओं के शहर , चलना भी जरूरी है मंजिल को पाने के लिए " शायद आप इस लाइन से समझ गए होंगे कामयाबी पाने के लिए मेहनत करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है , केवल सोचने से कुछ नहीं होता , सोचने से कभी कामयाबी नहीं मिलती । ...